• February 11, 2026

राज्यपाल ने सावन के सोमवार पर रुद्राभिषेक किया

 राज्यपाल ने सावन के सोमवार पर रुद्राभिषेक किया

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान श्रीशिव का विशेष रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और सावन का पूरा महीना ही भगवान महादेव की आराधना के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से कामना की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *