ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल शुक्ल ने किया बसंतपुर वृद्धाश्रम का दौरा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला ग्रामीण संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने यहां रह रहे व्यक्तियों से बातचीत की और उन्हें फल एवं स्वच्छता किट वितरित किए। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा जानकरी शुक्ला भी इस अवसर पर उनके साथ थीं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा पखवाड़े’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को घर-घर स्वास्थ्य जांच के लिए रवाना भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *