• December 28, 2025

राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

 राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। यह पर्व हम मिल जुलकर मनाते हैं, जो लोगों को आपस में जोड़ने और एकता की भावना को बढाने का कार्य करता है। हरिचंदन ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *