ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Gorakhpur Fire : गोरखपुर के शॉपिंग मॉल में आग लगने से बड़ा हादसा, तीन दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश जिला गोरखपुर से बड़े अग्निकांड की खबर सामने आ रही है. जिले के गोला कस्बे के पास स्थिति गुप्ता कॉम्प्लेक्स में शनिवार की सुबह भयंकर आग लग गयी. यह आग इतनी तेज थी कि, इसकी चपेट में आने से तीन दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गयी. जानकारी के मुताबिक़, इस हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. घंटों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक भारी नुकसान हो गया था.

 

दरअसल, यह पूरा मामला गोरखपुर के गोला क्षेत्र का है. वहां स्थिति गुलाब गुप्ता कॉम्प्लेक्स में शार्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लग गयी. इस आग की चपेट में आने से वहां स्थिति थोक एवं फुटकर की तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गयी. सुबह करीब 6:00 बजे कांप्लेक्स में बने दुकानों में आग लग गई. लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *