ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशखबरी ! भारत में जल्द दस्तक दे सकता है Oppo A98 5G

टेक डेस्क: इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल कंपनी OPPO के यूजर्स लंबे समय से कंपनी के अपकमिंग डिवाइस Oppo A98 5G का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मार्केट में ओप्पो के नए डिवाइस Oppo A98 5G को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है। माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द नए डिवाइस Oppo A98 5G को भारत में लांच कर सकती है | अब इसी कड़ी में Oppo A98 5G को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं।

दरअसल, कहा जा रहा है भारतीय ग्राहकों को कंपनी नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। ऑनलाइन, आई जानकारियों में पता चला कि ओप्पो का नया डिवाइस सेंटर में एक होल-पंच कटआउट के साथ 64 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने दी वंदे भारत ट्रेन और वाटर मेट्रो की सौगात

कंपनी के एक कर्मचारी के अनुसार, एक टिप्सटर सुधांशू अंभोर ने फोन को लेकर कई जानकारियां साझा की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A98 5G को Snapdragon 695 प्रोसेसर के अलावा डिवाइस को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ मिल सकता है |

LTPS LCD डिस्प्ले को 120Hz refresh rate फीचर के साथ लाए जाने की उम्मीद है। कंपनी आने वाले दिनों में नए डिवाइस Oppo A98 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *