ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सर्राफा बाजार में सुस्ती का माहौल, सपाट स्तर पर सोना

वैश्विक बाजार की सुस्ती का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी नजर आने लगा है। आज लगातार दूसरे दिन घरेलू सर्राफा बाजार सपाट स्तर पर कारोबार करते रहे। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। सोने की तरह ही चांदी भी मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में चांदी आज 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना बिना किसी बदलाव के 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोना 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिस्तर पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,070 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना आज बिना किसी उतार चढ़ाव के सपाट स्तर पर ही कारोबार करता नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *