ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अधिवक्ता परिसर के लिए 14 लाख रुपये विधायक कोष से देने की घोषणा

विधायक सुरेंद्र पंवार ने जिला न्यायालय, सोनीपत के अधिवक्ता परिसर में बनने वाले शौचालयों व पानी निकासी हेतू बनाए जाने वाले रैम्प के लिए विधायक कोष से 14 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल सहित अन्य अधिवक्तागणों ने विधायक सुरेंद्र पंवार का आभार व्यक्त किया।

विधायक सुरेंद्र पंवार मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत की ओर से विधायक सुरेंद्र पंवार को अधिवक्ता परिसर में शौचालयों व पानी निकासी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस पर विधायक कोष से 14 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाने की घोषणा की। परिसर में साफ-सुथरा व सुविधाओं से युक्त शौचालय की बहुत जरूरत है। इसके साथ ही बारिश के समय में सड़क पर जलभराव हो जाता है, इसकी वजह से अधिवक्ताओं व क्षेत्रवासियों को आवागमन में पेरशानी का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन की तरफ से सीसी का रैम्प बनवाने का सुझाव रखा गया। उन्होंने कहा कि रैम्प बन जाने से आवागमन में आसानी होगी। दोनों मांगों को स्वीकार करते हुए कार्य करवाने के निर्देश दिए। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जिला न्यायलय के अधिवक्ता परिसर की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, जब भी उन्हें कोई सुझाव मिलता है, उसे लागू करने में कसर नहीं छोड़ते। प्रधान अनिल ढुल, एडवोकेट संजय आंतिल, एडवोकेट प्रवीन, विजय गुलिया, राजीव त्यागी, कृष्ण मलिक, प्रेम सैनी, विकास ढुल, प्रवीन नैन सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *