ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाती है संचालिका, छात्राओं ने लगाए आराेप

मुरादाबाद, 24 जुलाई । महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांठ रोड स्थित मेकअप, हेयर एंड स्किन का कार्य सीखने वाली नामचीन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर एकेडमी की मुस्लिम संचालिका पर गम्भीर आरोप लगाये।छात्राओं ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाती हैं, मुस्लिम लड़कों के साथ रहने के लिए प्रेरित करती हैं। विरोध करने पर वहां उनका ब्रेनवाॅश किया जा रहा हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अकादमी में प्रयोग में ले जाने वाले प्रोडक्ट में बहुत बड़ा खेल हो रहा है। असली प्रोडक्ट के डिब्बों में नकली और एक्सपायर सामान भरा जाता हैं।

जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में एकेडमी की छात्रा तानिया चौधरी, स्वाति पाल और जतिन कुमार सैनी ने कहा कि उक्त एकेडमी की मालिक मुस्लिम हैं। इस एकेडमी में प्रवेश के समय मीट, मांस मछली आदि खाने पर प्रतिबंध बताया गया था। परन्तु एकेडमी में मांस (मीट) मछली प्रतिदिन खाया जाता है। एकेडमी में जो भी हिन्दू छात्र-छात्राएं इसका विरोध करते हैं उनका ब्रेन वास किया जाता हैं।

शिकायकर्ताओं का आरोप हैं कि उन्हें मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एकेडमी संचालिका कहती हैं कि उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह पहले हिन्दू थी और अब मुस्लिम हैं। इसलिए वह अक्सर अपने मिलने वाले मुस्लिम लड़कों के साथ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। एकेडमी में मुस्लिम समाज के बच्चों की बहुत मदद की जाती हैं लेकिन हिंदू समाज के बच्चों का बेवजह उत्पीड़न किया जाता हैं। हिंदू छात्रों को कलावा बांधने व छात्राओं को बिन्दी, सिन्दूर लगाने व मंगलसूत्र पहनने आदि के लिये मना किया जाता हैं।

पीड़ितों ने कहा कि अकादमी में जिन प्रोडक्ट का उपयोग किया जाता हैं, उसे बहुत बड़ा खेल हो रहा हैं। असली प्रोडेक्ट की खाली बोतलों, डिब्बियों में नकली प्रोडेक्ट भरे जाते हैं। जो पहले बच्चों पर प्रयोग किए जाते हैं। प्रार्थी तान्या चौधरी का कहना हैं कि उसके ऊपर भी इस नकली प्रोडेक्ट का प्रयोग गया था। जिसके बाद उसके चेहरे पर एलर्जी हो गयी थी जो कि डाक्टर से इलाज कराने पर बामुश्किल सही हो पाई। शिकायकर्ताओं ने जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *