ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समाज के लिए अनुकरणीय है देहदान करने वाले स्व. अवधेश लाल का परिवार : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक और अधिवक्ता अवधेश लाल के बीते सप्ताह हुए निधन के बाद आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आज उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिल सांत्वना दी।

बनहारा गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिला से पहली बार पिता का देहदान करने वाले स्वर्गीय लाल के पुत्र और पत्रकार निरंजन कुमार सिंह एवं पत्नी कवियत्री मुकुल लाल से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया तथा सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इनके पूरा परिवार ने देहदान किया है जो सम्पूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय है।

तेघड़ा प्रखंड के बनहारा गांव में पुल से सड़क काफी नीचे होने की वजह से उसे शीघ्र ऊंचा करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को दी है। बेगूसराय जिला से पहली बार पिता का देहदान करने वाले पत्रकार निरंतर कुमार सिंहा से मिलने उनके बनहारा गांव केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफिले के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बाढ़ के समय सड़क पर तीन से चार फीट पानी लग जाने के कारण पुल की उपयोगिता कुछ दिनों के लिए समाप्त हो जाने की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद गिरिराज सिंह ने तुरंत कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात किया। उन्होंने सोमवार को कारगिल भवन में होने वाली दिशा की बैठक में सड़क को ऊंचा करने से संबंधित विभागीय कार्रवाई का प्रतिवेदन लेकर आने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर गिरिराज सिंह के साथ बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं आयुष ईश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूसरी ओर बीहट से संविधान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमल वत्स युवाओं का जत्था लेकर बनहारा गांव पहुंचे तथा देहदान करने की क्रियाओं को जाना और समझा। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा दिए देहदान की सराहना की जा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एवं नेताओं की आवाजाही जारी है। तमाम लोग जिले में पहली बार किए गए देहदान की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *