ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी सूरत

यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय मे साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 207 करोड़ की तैयार कार्ययोजना में से 57 करोड़ की धनराशि निर्गत करने के निर्देश हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाना है तो नए औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर यानी आधारभूत अवसंचरना सड़क, बिजली, पानी, रोड और नाली निर्माण को बेहतर करना जरूरी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने औद्योगिक विकास क्षेत्रों को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए 200 करोड़ के रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की गई है।

एनसीआर में गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की 207 करोड़ की कार्ययोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया था। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विकास कार्यों के लिए अनुमोदित 207 करोड़ की धनराशि में से 57 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए विकास कार्य के लिए धनराशि निर्गत करने का आदेश दिया गया। जिसमें 43.64 करोड़ के सिविल और 13.95 करोड़ के विद्युत कार्य शामिल हैं।

यूपीसीडा के आरएम प्रदीप सत्यार्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षे़त्र साइट-4 में सीसी रोड, आरसीसी नाला, साइन बोर्ड आदि के लिए 20.18 करोड़, लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र में 37.21 करोड, दक्षिणी साइड औद्योगिक क्षेत्र में 22.56 करोड़, बुलन्दशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में 113.17 करोड़ रूपए की लागत से सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की लागत से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की।

मंत्री नन्दी ने रविवार को 207 करोड़ के अनुमोदित विकास कार्यों में से 57.60 करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए जाने के आदेश दिए। जिसके आधार पर गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्रों में 43.64 करोड़ रूपए के सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की धनराशि से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में एलईडी हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *