ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनी रहे इसके लिए भगीरथी प्रयास : नवीन

गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी बाबार ने रविवार को यहां कहा कि बताया कि आज 269 वां रविवार (सप्ताह) स्वच्छता कार्यक्रम का पूर्ण किया। गंगा समग्र के कार्यकर्ता पूरे भक्ति भाव से गंगा मैया कैसे स्वच्छ एवं निर्मल बनी रहे इसके लिए भगीरथी प्रयास करते है।

बाबार ने सभी श्रद्धालुओं से एक सिर्फ एक घंटा श्रमदान देकर गंगा मैया को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनने का आह्वान किया। और कहा कि गंगा मैया हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गंगा नदी भारतीय सभ्यता व संस्कृति की प्राण धारा है। गंगा अपने निर्मल जल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का पालन-पोषण करती आई है। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए सरकार और स्थानीय स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जिले के बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट पर विगत पांच वर्षों से गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।गंगा समग्र के कार्यकर्ता प्रत्येक रविवार को गंगा घाट के किनारे फैले कचरा की सफाई करते हैं। इसके अलावा लोगों में गंगा सफाई के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूरे विधि विधान से गंगा घाट पर पूजन एवं आरती करते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी की बायोडायवर्सिटी को बरकरार रखने और अच्छी किस्म की मछलियों की मौजूदगी को लेकर कई तरह की पहल की जा रही है। बीते 28 फरवरी को जिला मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत कढ़ागोला घाट के पास गंगा नदी में चार लाख से अधिक मछलियों के बीज को छोड़ा गया।

प्रखंड संयोजक मनोज साह ने कहा कि काढ़ागोला घाट एक ऐतिहासिक स्थल है जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान पूजा करने आते हैं। लेकिन यहाँ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया गया है। जबकि प्रशासन एवं प्रतिनधियों को इसके लिए विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *