ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एफएसएसएआई दिल्ली स्थित सभी राज्यों के भवनों की कैंटीनों के खाद्य संचालकों को देगा प्रशिक्षण

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने राजधानी स्थित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी भवनों और सरकारी कार्यालयों की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संचालकों को प्रशिक्षण देगा। प्राधिकरण की ओर से यह पहल अपने खाद्य संरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन (एफओएसटीएसी) कार्यक्रम के जरिए पूरे देश में खाद्य सुरक्षा इकोसिस्टम के संवर्द्धन को लेकर अपने प्रयास के एक हिस्से के तहत की जा रही है।

प्राधिकरण के मुताबिक खाद्य नियामक ने चार राज्यों- बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और सिक्किम के भवनों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा है। इसके तहत इन भवनों के सभी खाद्य संचालकों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) व नॉर्थ ब्लॉक में भी यह प्रशिक्षण दिया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के भवनों और सरकारी कार्यालय भवनों की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा मानकों का संवर्द्धन करना है।

आने वाले दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर भवनों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा खाद्य संरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन (एफओएसटीएसी) कार्यक्रम के तहत सरकारी कार्यालयों की सभी कैंटीनों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 7 जून, 2023 को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने अगले 3 वर्षों में एफएसएसएआई की ओर से 25 लाख खाद्य व्यवसाय संचालकों को प्रशिक्षण देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *