ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मर्चेंट नाविक की हेल्थ पॉलिसी के पौने तीन लाख हड़पे

जींद, 12 जुलाई। फर्जीवाड़े को अंजाम देकर हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की लगभग पौने तीन लाख रुपये की राशि हडपने पर जुलाना थाना पुलिस ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी तथा मुंबई के अस्पताल संचालक चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव अकालगढ़ निवासी नंद किशोर ने गुरुवार की शाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मर्चेंट नेवी में पीटी ऑफिसर के पद पर कार्य करता था। छह दिसंबर 2021 को उसने केयर हैल्थ कंपनी से हैल्थ पॉलिसी खरीदी थी। जिसकी वैधता दिसंबर 2023 तक थी। जिसके बाद कंपनी ने दिसंबर 2025 तक पॉलिसी रिन्यू कराया। कंपनी से उसने नो क्लेम बोनस मांगा। कंपनी ने बताया कि वह 23 मई 2022 से चार जून 2022 तक डा. महेश के मुंबई स्थित अस्पताल में भरती रहा है। जिस पर कंपनी से डाक्टर महेश ने दो लाख 79 हजार 766 रुपये का क्लेम किया है। जिसका भुगतान कर दिया गया है।

जिस दौरान उसे अस्पातल में भर्ती दिखाया वह विदेश में नौकरी करने गया हुआ था। उसने कंपनी के सामने भी अपनी बाते रखी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। नंद किशोर ने आरोप लगाया कि हैल्थ कंपनी तथा डा. डाक्टर महेश ने मिलीभगत कर उसकी पॉलिसी राशि दो लाख 79 हजार 766 रुपये को हडपे हंै। जुलाना थाना पुलिस ने केयर हेल्थ इंश्योरस कंपनी तथा मुंबई के डाक्टर महेश के खिलाफ शुक्रवार काे धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *