ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गढ़वाली रामगीत का किया विमोचन

22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय हो रखा है।

शनिवार को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती के श्रीराम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा कि आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है जश्न मना रहा है। उन्होंने पूनम को इस सुन्दर से राम भजन के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जहां एक ओर राम मय हो रखा है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *