ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फूड एसआई टेस्ट प्रश्नपत्र लीक, सिलीगुड़ी में पांच गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के फूड एंड सप्लाई सब-इंस्पेक्टर के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम तन्मय पाल, मोहम्मद सद्दाम, आनंद दास, जयजित दास और सुमंगल चौधरी है। यह सभी राज्य के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सिलीगुड़ी समेत राज्य के विभिन्न स्कूलों में पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के फूड एंड सप्लाई सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा चल रही थी। कथित तौर पर ये पांचों लोग मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुए। फिर उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच ली और उसे वायरल कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद सिलीगुड़ी से पांच को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधाननगर थाना क्षेत्र के भारती हिंदू विद्यालय से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो में से एक को नेताजी हाई स्कूल से और दूसरे को माटीगाड़ा के कवि सुकांत हाई स्कूल से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *