ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सऊदी अरब में पूजा स्थल पर हमले के दोषी पांच अपराधियों को सामूहिक फांसी दी गई

सऊदी अरब में के साथ पांच अपराधियों को एक साथ मौत की सजा दी गयी है। सऊदी अरब के चार और मिस्र के एक नागरिक को सामूहिक फांसी दी गयी। ये लोग एक पूजा स्थल पर हमले के दोषी थे। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी और अनेक लोग घायल हुए थे।

पांच लोगों को सामूहिक फांसी दिए जाने के साथ ही इस साल सऊदी अरब में मौत की सजा दिए जाने की कुल संख्या 68 तक पहुंच गई है। आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए मई की शुरुआत से अब तक 20 से अधिक फांसी दी जा चुकी हैं। मई के अंत में आतंकवाद के दोषी बहरीन के दो नागरिकों को मौत की सजा दी गयी थी।

ये भी पढ़ें…..
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया https://ataltv.com/cm-pushkar-singh-dhami-invites-pm-for-investors-summit/

पिछले साल सऊदी अरब ने कुल 147 लोगों को फांसी दी गई थी, जबकि साल 2021 में 69 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। मार्च, 2022 में आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी दी गई थी। इससे पहले सबसे अधिक 1979 में मक्का में ग्रैंड मस्जिद पर कब्जा करने के दोषी 63 आतंकवादियों के लिए जनवरी, 1980 में सामूहिक फांसी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *