ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर में जलमग्न हुई कॉलोनी, परेशान लोगों ने किया रोड जाम

शहर के वार्ड न 39 मुंगास्का स्थित जनता कॉलोनी बरसात के पानी से जलमग्न हो रही है। सुबह 11 बजे लगा जाम दोपहर एक बजे तक भी नहीं खुल पाया। किसी भी विभाग का अधिकारी लोगों की समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बावजूद लोग जाम लगाकर वहीं बैठे रहे। कॉलोनी के जलमग्न से परेशान स्थानीय लोगों ने आज सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रोड पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जाम में शामिल हुए। रोड के दोनों और बल्लियां बांध कर जाम लगाया गया। घटना की सूचना के बाद अरावली विहार थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर जाम हटाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता कॉलोनी में काफी दिनों से पानी भरा हुआ है। जिसमें से ही होकर लोगों को निकलना पड़ता है। स्कूल खुल गए हैं सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को हो रही है। ऐसे में मजबूरन लोगों को जाम लगाना पड़ रहा है।

वार्ड में नही है नालिया और सड़के

महिलाओं ने बताया कि जनता कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। लोगों ने घर तो बना लिया लेकिन वहां प्रशासन की ओर से ना तो नालियां बनाई गई ना ही सड़कें बनाई गई। कुछ स्थानों पर सड़कें बनी हुई है लेकिन जहां कच्चा है वहां पानी भर जाता है और इस कारण आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूली बच्चों को हो रही है समस्या

स्कूल खुल गए हैं ऐसे में सुबह शाम स्कूल आने जाने वाले बच्चों को पानी में से निकलने के कारण परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे गिर भी जाते है पानी में। घरों के बाहर बच्चों का खेलना बंद हो गया है।

रिश्ते तक नहीं हो रहे बच्चों के

महिलाओं ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में ना ही नाली है ना ही सड़क के हैं जिस कारण पूरी कॉलोनी में बरसात व घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां आमजन का जीवन नर्क बना हुआ है। जिस कारण रिश्तेदार भी यहां नहीं आते और अब तो बच्चों का रिश्ता करना मुश्किल हो गया है। रिश्तेदार यहां रिश्ता करने से भी कतरा रहे हैं।

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जाम के स्थान से रोड पर दोनों और वाहनों को डायवर्ट करा दिया। जिस कारण दूसरी ओर से वाहन निकलने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *