ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक के केबिन में खाना बनाने के दौरान विस्फोट, तीन घायल

दुर्गापुर में उखरा-हरिपुर मार्ग के शीतलपुर चौराहे पर खड़े एक ट्रक में अचानक सोमवार दोपहर तकरीबन 12 बजे आग लग गयी। इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी समेत तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक खड़ा कर उसके केबिन में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान स्टोव फट गया और ट्रक में आग लग गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीओ का कोयला परिवहन करने के लिए शीतलपुर चौराहे पर प्रतिदिन कई ट्रक खड़े रहते हैं। सोमवार को भी कई ट्रक वहां खड़े थे। दोपहर 12 बजे एक ट्रक के केबिन में छोटे चूल्हे पर दोपहर का खाना बन रहा था। अचानक स्टोव फटने से और केबिन के अंदर आग लग गई। उस वक्त केबिन के अंदर निंदी कुमार यादव, निशिथ कुमार यादव और संतोष कुमार यादव नाम के तीन कर्मचारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में वे तीनों घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए पहले खंडारा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में अंडाल के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *