ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में दो अलग-अलग जगहों पर लगी आग

जनपद में सोमवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

फजलगंज फायर स्टेशन के कंट्रोम रूम में सोमवार सुबह सूचना मिली की गुजैनी क्षेत्र स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास ग्रीन बेल्ट में अचानक कूड़े के ढेर में आग लग ई है। सूचना पर एक दमकल गाड़ी के साथ कर्मचारी पहुंचकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

इसी तरह नौबस्ता थाना क्षेत्र में पार्वती स्कूल के पास एक खाली प्लाट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर स्टेशन किदवई नगर के अग्निशमन कर्मचारी दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे और अतिशीघ्र आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए। आग से किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *