ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से भड़की आग, दमकल ने पाया काबू

भोपाल, 30 अगस्त । राजधानी भाेपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में बनी कैंटीन में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग कैंटीन की रसोई में रखे एक गैस सिलेंडर से भड़की। आग भड़कते ही पीसीसी में हड़कंप मच गया। कैंटीन में मौजूद कर्मचारियों ने जब सिलेंडर से लपटें उठती देखीं तो वे घबरा गए।

तुरंत दमकल की टीम को सूचना दी गई।

दरअसल, आज यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन है। इस वजह से कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। मजदूर पूडियां तल रहे थे, तभी वहां रखे एक सिलेंडर में भयानक आग लग गई। कर्मचारियों में हडकंप मच गया। रसोई में मौजूद कर्मचारियों ने सिलेंडर की ओर बोरियों को गीला कर फेंकते हुए और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के दौरान वहां 4 सिलेंडर रखे थे, लेकिन कोई इसकी जद में नहीं आया। वरना अगर इसमें ब्लास्ट हो जाता तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *