ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो छात्राओं को ब्लैकमेल कर करते थे छेड़छाड़, दो युवकों पर एफआईआर दर्ज

 जिले के गांव फतेहपुरी निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी लडक़ी व भतीजी को परेशान करने और जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को इस मामले में सदर टोहाना पुलिस ने मंगलवार को राजू व अजय नामक दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुरी निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 14 साल की लडक़ी 9वीं कक्षा में तथा उसके भाई की 15 साल की लडक़ी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से दो लडक़े राजू निवासी फतेहपुरी व अजय निवासी चंदडख़ुर्द उनकी दोनों लड़कियों के साथ जबरन छेड़छाड़ करते हैं और गलत नीयत से दोस्ती करने के लिए दबाव बनाते हैं। बार-बार मोबाइल पर फोन कर परेशान किया जाता है। इस कारण उसकी लडक़ी व भतीजी दोनों मानसिक रूप से परेशान और दहशत में है और उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। दोनों का स्कूल जाना व घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोनों युवक उसके घर के बाहर चक्कर काटते हैं और उनकी लड़कियों को ब्लैकमेल कर रात के समय जबरन घर से बाहर ले जाकर गलत काम करने की कोशिश करते हैं।

इन युवकों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वह उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे। गत दिवस भी रात करीब 11 बजे दोनों युवक उसके घर के बाहर आए और फोन करके उनकी लड़कियों को बाहर बुलाया। उसकी भतीजी बाहर गई तो इन युवकों ने उसे मोटरसाइकिल पर ले जाने की कोशिश की। इतने में गांव की बुजुर्ग महिला ने इन्हें देख लिया और शोर मचाया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। बाद में उन्होंने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *