ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ‘सालार’ ने 10 दिन में कमाये 500 करोड़

साउथ फिल्मों का जलवा हर जगह देखा जा सकता है। दर्शक उनकी फिल्मों में अधिक दिलचस्पी भी दिखाते हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने कमाई रिकॉडा तोड़ दिए हैं। प्रभास अभिनीत ‘सालार’ ने रिलीज के दस दिन में ही ग्लोबल स्तर पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सैकनिलक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने रिलीज के पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, सातवें दिन 12.1 करोड़, आठवें दिन 9.62 करोड़, 9वें दिन 12.55 करोड़ और 10वें दिन 14.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने 10 दिन में 344.67 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 504.6 करोड़ का कलेक्शन किया है।

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार, शाहरुख खान अभिनीत ”डंकी” के एक दिन बाद रिलीज़ हुई। हालांकि, कमाई के मामले में सालार टॉप पर नजर आ रही है। निर्देशक प्रशांत नील के लिए सालार बेहद अहम फिल्म है। इससे पहले वह रॉकिंग स्टार यश के साथ ”केजीएफ चैप्टर 1” और ”केजीएफ चैप्टर 2” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर रहीं। अब ”सालार” भी उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी। सालार में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद और रामचंद्र राजू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *