ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पहली बार स्क्रीन पर साथ आए पिता-पुत्र, फैंस बोले – अगला किंग आ रहा है

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान फिल्मों में कदम रखने से पहले सोशल मीडिया के स्टार बन चुके है | सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है | अपने पिता की तरह आर्यन खान के गुड लुक्स और स्टाइल को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

दरअसल, आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख़ खान से अलग राह चुनी है | बता दें कि कुछ दिन पहले आर्यन ने स्क्रिप्ट की फोटो शेयर करते हुए निर्देशन में कदम रखने की हिंट अपने फैंस को दी थी। आपको बता दें कि आर्यन ने कुछ दिन पहले ही बतौर अपना डायरेक्टर अपना डेब्यू कर दिया है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग का जलवा भी दिखाया, जिसमें उनके पिता शाह रुख खान का उन्हें पूरा-पूरा साथ मिला है।

बीते दिन ही आर्यन खान ने खुद का क्लोदिंग स्ट्रीट वियर ब्रांड के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने एक छोटा सा टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की झलक फैंस को देखने को मिली थी।

मालिक ने राजनाथ सिंह को बताया प्रधानमंत्री पद का ‘सीरियस उम्मीदवार’

सोशल मीडिया पर खुशी से झूमे फैंस…

इस वीडियो को कुछ ही घंटो में 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जो बेटे ने अधूरा छोड़ा था, वो पिता ने पूरा कर दिया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई प्लीज आर्यन खान को अपनी फिल्म में ले लो’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *