ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेखौफ बदमाशों ने गोलीबारी के आरोपी के पिता को मारी गोली, स्थिति गंभीर

 बेगूसराय जिले में गंगा के पार बसे शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरारी पंचायत का टोटहा गांव बुधवार को फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जहां की बदमाशों ने बाबू साहेब चौधरी के दरवाजे पर जाकर उसे तीन गोली मार दी।

गोली मारकर भागने के दौरान बदमाशों ने चार-पांच राउंड और फायरिंग किया। गंभीर रूप से घायल बाबू साहेब चौधरी को बगल के लखीसराय में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते हि पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय टोटहा में पढ़ने के लिए जाने वाली लड़कियों को काफी समय से कुछ मनचले युवक स्कूल जाते समय परेशान करते थे। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उन युवकों को फटकार लगाई थी। इससे आक्रोशित युवकों ने मंगलवार की सुबह में विद्यालय के समीप ताबड़तोड़ गोलीबारी किया।

करीब दस राउंड हुए फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन डर से सभी बच्चे और शिक्षक विद्यालय छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में ग्रामीण शंकर चौधरी पांच युवकों के खिलाफ कल देर शाम मामला दर्ज कराया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी।

प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि बुधवार की सुबह कुछ एक नामजद आरोपी के घर पर चढ़कर उसके पिता बाबू साहेब चौधरी को ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी और भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही दौड़े परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे लखीसराय ले गए।

जहां समाचार भेजे जाने तक घायल बाबू साहेब चौधरी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन गांव में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला से भी वरीय पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *