ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिता पर लगा बेटे की हत्या का आरोप

जिले के सिताई थाना अंतर्गत सिंगीमारी इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति फर पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगा है। मृतक का नाम रामकृष्ण रविदास (40) है जबकि आरोपित पिता का नाम चंद्रदेव रविदास (70) है। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित पिता चंद्रदेव रविदास के पांच बेटे हैं। चार बेटा अलग रहता है जबकि पिता के साथ रामकृष्ण रविदास रहता था। कभी-कभी पिता-पुत्र के बीच जमीन और कपड़े को लेकर विवाद होता था। माना जा रहा है कि ऐसे ही किसी विवाद के बाद पिता चंद्रदेव रविदास ने बेटा रामकृष्ण रविदास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की खबर पाकर सिताई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए माथाभांगा अस्पताल भेज दिया वहीं, पिता को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *