ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजली कटौती से दुखी किसानों ने पूंडरी-राजौंंद मार्ग पर लगाया जाम

कैथल,19 जून  पाई गांव के किसानोंं व ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ने होने पर बुधबार को पूंडरी-राजौंंद मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार को किसानोंं का दुश्मन बताया।

बिजली आपूर्ति न होने से धान के लिए खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। पाई गांव के तमाम किसान और ग्रामीण राजौंद-पूंडरी मार्ग पर सुबह सडक़ के बीचों बीच बैठ गए। किसान वीरेन्द्र पाई, राजेश, करतारा पाई आदि का कहना है कि बिजली विभाग खेतों की सप्लाई होने वाली बिजली में लगाताकर कटौती कर रहा है। किसानों की बार बार मांग के बाद भी बिजली विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है। ऐसे में किसानों में भारी गुस्सा है। जाम लगा कर सड़क पर बैठे किसानों का कहना था कि खेतों में बिजली देने का रात 12 बजे का शड्यूल था, लेकिन सुबह साढ़े 4 बजे खेतोंं में बिजली छोड़ी गई है। धान के सीजन में उन्हें बिजली कम मिल रही है। इसी के चलते उन्हें धान की रोपाई को लेकर परेशानी आ रही है। आरोप है कि जब वे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियोंं के पास शिकायत करते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। किसानों का आरोप था कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कहते हैं कि उनके पास कर्मचारी नहींं है। आप प्राइवेट से अपनी बिजली ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में बिजली देने का विभाग का जो 8 घंटे का शेड्यूल है। वह भी पूरा नहीं दिया जा रहा है।

जाम की सूचना पाकर पूंडरी थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समझा- बुझाकर जाम खोलने का आग्रह किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों की जिद थी कि जब तक बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर आकर जाम नहीं खुलवाते हैं। तब तक वे सड़क पर ही बैठे रहेेंगे। इसके बाद मौके बिजली विभाग के एसडीओ रविन्द्र पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वे रात को जो कटौती बंद की कर दी जाएगी। विभाग के जिन कर्मचारियों को किसानों ने अटेंड नहीं किया है उन्हें भी समझाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *