ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों की समस्याओं का होना चाहिए समाधान : जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ जनपद के दौरे पर पहुंचे। यहां पर कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। वह उक्त बातें शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि देश का किसान बहुत मेहनत करता है। उसकी समस्याओं को समझना होगा। बिना किसान की खुशहाली के उन्नति होना गलत होगा। समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने के सवाल का जवाब देने से रालोद अध्यक्ष टाल गए।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद वह पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे और चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर पहली बार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रालोद अध्यक्ष ने यहां पर जनता से मुलाकात की और उनसे लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *