ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जीवाड़ा कर भारतीय बाल विद्या मंदिर सोसाएटी में सदस्य बनाने पर केस दर्ज

मुरादाबाद, 01 जुलाई। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जीवन गीत कॉलोनी निवासी अंजीव शर्मा ने न्यायालय में दर्ज कराए वाद में संभल के मिलक ततारपुर निवासी संजय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपित ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें और अन्य लोगों को संस्था भारतीय बाल विद्या मंदिर सोसाएटी में सदस्य बनाया था। कोर्ट के आदेश पर थाना नागफनी पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

अंजीव शर्मा ने कोर्ट की शरण लेते हुए नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उनका 2016 में कोतवाली के वनबटागंज स्थित रामभरोसे लाल कन्या जूनियर हाईस्कूल में कार्यालय अधीक्षक के पद पर चयन हुआ था। इससे पहले वह बरेली में थे।

उन्होंने बताया कि संजय सिंह सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स मुरादाबाद के कार्यालय में टाइपिस्ट थे। संजय सिंह ने संस्था भारतीय बाल विद्या मंदिर सोसाएटी में कानून गोयान मुरादाबाद में 2008 में अंजीव शर्मा और अन्य लोगों को सदस्य बनाया,जबकि वह 2008 में बरेली कॉलेज बरेली में संस्थागत बीएससी कर रहे थे। इसके अलावा संस्था के संस्थापक धर्मात्मा सरन या उनके परिवार से कभी मिले भी नहीं थे। सन 1967 में पंजीकृत संस्था के अभिलेख 2016 में बनाएं गए और उन्हें 2008 के अभिलेख होना दर्शाया गया। इनके जरिए प्रबंध समिति व साधारण सभा की सूची पंजीकृत करा ली गई। धर्मात्मा सरन की मृत्यु 2008 में हो गई थी। अंजीव शर्मा का कहना है कि संजय सिंह ने उन्हें और अन्य दस लोगों को फर्जीवाड़ा कर संस्था में सदस्य बना दिया था।

मामले में पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आज केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *