ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद: मजदूरों एवं स्कीम वर्करों ने किया प्रदर्शन, श्रम मंत्री पहुंचे मजदूरों की बीच

फरीदाबाद, 21 जुलाई । सीटू हरियाणा के आह्वान पर रविवार को सैंकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर श्रम मंत्री के विधान सभा क्षेत्र में प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन को प्रमुख रूप से सीटू हरियाणा महासचिव जय भगवान, राज्य अध्यक्ष सुरेखा, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा, निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवी राम, सीटू जिला प्रधान निरंतर पाराशर,सचिव वीरेंद्र डंगवाल ने संबोधित किया। प्रदर्शन के लिए मजदूर सेक्टर 12 टाउन पार्क में एकत्रित हुए और सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा की अध्यक्षता में आक्रोश सभा का आयोजन किया।

मजदूर श्रम मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के आवास के लिए कूच करने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक श्रम मंत्री सेक्टर 12 मजदूर सभा में पहुंच गए। सीटू के नेताओं ने मंत्री को मजदूरों एवं स्कीम वर्करों की लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। श्रम मंत्री ने मजदूर सभा को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह चंडीगढ़ पहुंच कर मीटिंग का समय निश्चित किया जाएगा और ज्ञापन में लिखी मांगों का बातचीत से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मजदूर नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश के विकास में मजदूरों का सबसे बड़ा योगदान है। सरकार लाखों मजदूरों के श्रम की लूट कर रही है। 2014 में जब तत्कालीन सरकार ने न्युनतम वेतन रिवाइज किया तो यह देश में सबसे ऊपर के राज्यों में था। दिल्ली का वेतन भी कम था। सभा को ऑटो रिक्शा यूनियन प्रधान भोपाल सिंह, आशा वर्कर्स जिला प्रधान हेमलता , सचिव सुधा, आंगनवाड़ी यूनियन सचिव देविद्री शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान नवल सिंह, सीटू के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, सुदर्शन, दयाराम, लेखराज आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *