ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध हथियार व चोरी के मुकदमे में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार व चोरी के मुकदमें में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो के नाम रोहित और सचिन है। दोनों आरोपी गांव तिलपत पल्ला का रहने वाले है।

अपराध शाखा टीम ने आरोपी सचिन को अपने गुप्त सूत्रों के आधार पर तिलपत रोड से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं के अधिन मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को शेरगढ़ मथुरा में किसी व्यक्ति से 5000/-रु में वारदात के समय लोगो में भय दिखाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी सचिन पर पूर्व में थाना पल्ला, सराय ख्वाजा व तिगांव में चोरी व लूट के 3 मुकदमें दर्ज है।

अपराध शाखा टीम ने आरोपी रोहित को तकनीकी माध्यम से तिलपत बाबा सूरदास मंदिर के पास से चोरी के मोबाईल फोन सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। आरोपी रोहित पर पूर्व में चोरी व लूट के 3 मुकदमें थाना पल्ला में दर्ज है। आरोपियो द्वारा पूर्व में भी साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *