ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन की फर्जी वसीयत बनवाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

 थाना मुजेसर पुलिस टीम ने जमीन की फर्जी वसीयत बनवाने के मुकदमें में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार (34) बाबा हृदय राम कॉलोनी गांव मुजेसर फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को थाना मुजेसर की पुलिस टीम ने गुरुग्राम से काबू किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 2022 में सुभाष निवासी बाबा हृदय राम कॉलोनी गांव मुजेसर ने आरोपियान के खिलाफ जमीन की फर्जी वसीयत बनवाने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सुभाष का पिता और आरोपी महिला रीटा का पति दोनों भाई है। सुभाष ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके दादा रामनाथ ने 102 वर्ग गज बाबा हृदय राम कालोन, फरीदाबाद खरीदा था जो उसके दादा की मृत्यु वर्ष 2009 में हो चुकी है। आरोपियान रीटा, बब्लू सूरज, प्रकाश, दीपिका के साथ मिलकर वर्ष 2021 में एक योजना के तहत फर्जी वसीयतनामा कराया था। वसीयत के लिए आरोपियो ने आरोपी राम विलास को उसके दादा के स्थान पर खडा करके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन हड़पने के लिए वसीयतनामा तैयार कराया था।

थाना पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपियो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी की है। जिसमें पुलिस टीम ने रीटा, सूरज, प्रकाश, दीपिका और राम विलास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिटा औऱ दीपिका की मां बेटी है तथा आरोपी सूरज और प्रकाश दीपिका के भाई है तथा आरोपी बब्लू दीपिका पति है। आरोपी राम विलास ने मृतक रामनाथ के स्थान पर खडा होकर वसीयत कराई थी। जिसके लिए राम विलास ने 50000/-रु लिए थे। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *