ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी,तबीयत

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की गुरुवार सुबह अचानक ही तबीयत बिगड़ गई है। राणा को लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बात की जानकारी खुद उनकी बेटी सुमैया राना ने दी है। सुमैया ने बताया कि  काफी दिनों से मुनव्वर राना की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इससे पहले मुनव्वर राणा पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जांच में पथरी की पुष्टि हुई थी। उनका ऑपरेशन हुआ थी। उनकी पित्त की नली में पथरी थी। जिसके चलते उन्हें कई अन्य समस्याएं भी हो गई थी। जांच के बाद गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टरों ने पथरी निकाल नली में स्टंट डाल गया था। इसके अलावा उनको गुर्दे की भी समस्या है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *