ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आग लगने से प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर राख

आग लगने से प्लास्टिक फैक्ट्री जलकर राख हो गई। घटना गुरुवार सुबह शांतिपुर थाना अंतर्गत कृष्णानगर रोड के पावरहाउस इलाके की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरूवार तड़के प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी देख सबसे पहले स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये। आग पर काबू न होते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री कर्मियों के मुताबिक आग लगने की घटना से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब हजारों की संख्या में प्लास्टिक अनाज की बोरियां रखी हुई थी। आग लगाने से पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। शांतिपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री मालिक गिरीश राय की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। उससे ठीक पहले हुए अग्निकांड में पुलिस साजिश की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *