ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और गुरुवार सुबह उन्होंने राजधानी भोपाल में अंतिम सांस ली। सरताज सिंह पांच बार सांसद और दो विधायक बार विधायक रहे हैं। वे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे।

सरताज सिंह 5 बार सांसद व 2 बार विधायक रहे हैं। 1989 से 1996 की अवधि में उन्होंने नर्मदापुरम संसदीय सीट से लगातार तीन बार रामेश्वर नीखरा को हराया, जबकि 1998 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया। 2004 में भी वे लोकसभा चुनाव विजयी हुए। वे दो बार विधायक भी रहे। 2008 में होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी हजारीलाल रघुवंशी को हराया। 2013 के विधानसभा चुनाव में फिर जीते और मंत्री बने। 2018 के चुनाव में सीतासरण शर्मा से हार गए थे। सरताजसिंह जिन्हें इटारसी-नर्मदापुरम में उनके करीबी लोग बाबूजी कहकर पुकारते थे, पहली बार 1971 में इटारसी नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *