ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नरेन्द्र मोदी को सभी प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं : बीटीसी प्रमुख

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोड़ो ने कहा है कि इस चुनाव में एनडीए समर्थित यूपीपीएल उम्मीदवारों की जीत निश्चित है, क्योंकि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

प्रमोद बोड़ो आज कोकराझाड़ में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज देश को विकसित भारत बनाने, दुनिया की श्रेष्ठ अर्थव्यवस्थाओं के समकक्ष लाकर खड़ा करने और देश की जनता को खुशहाल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भावनाओं से प्रेरित कुछ लोगों को छोड़कर आम जनता नरेन्द्र मोदी के समर्थन में है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत उनकी पार्टी यूपीपीएल को कोकराझाड़ की सीट मिली है। इस सीट पर पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, साथ ही राज्य के अन्य सीटों पर अपने सहयोगी दल भाजपा और असम गण परिषद के उम्मीदवारों के लिए कार्य करेगी।

एक प्रश्न के उत्तर में प्रमोद बोड़ो ने कहा कि आज बीटीसी की परिस्थितियां बदल गई हैं। पहले जहां 17 वर्षों के बीपीएफ के कार्यकाल में हर तरफ भ्रष्टाचार, हिंसा, आपसी भेदभाव आदि हुआ करता था। वहीं, आज हर तरफ शांति है। लोगों के बीच समन्वय की भावना प्रगाढ़ हुई है। लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं। कहीं कोई दंगा फसाद नहीं है। लोगों को भूमि का अधिकार प्रदान किया गया है। क्षेत्र में स्थायी शांति बहाल होने की वजह से विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर तरह से बीटीसी क्षेत्र में बदलाव आ गया है, यही वजह है कि लोग यूपीपीएल को यहां जीता दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को और अधिक मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *