ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन डा. नीरज विनोद खन्ना रोटरी वोकेशनल एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित

रोटरी क्लब मुरादाबाद मिड टाउन और लाल ओमप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट मुरादाबाद ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसलिंग फार हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) के वाइस चेयरमैन डाॅ. नीरज विनोद खन्ना मंगलवार रोटरी वोकेशनल एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया।

ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन व यस के चीफ पेट्रोन डाॅ. नीरज विनोद खन्ना को वर्ष 2023-24 के लिए समाज सेवा व एक्सपोर्ट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए रोटरी वोकेशनल एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम बीती 25 मई को होटल हालीडे रिजेन्सी में सम्पन्न हुआ था जिसमें नीरज खन्ना शहर से बाहर होने के कारण सम्मिलित नहीं हो सके थे। इसीलिए आज मुरादाबाद के वरिष्ठ निर्यातक महेश चंद्र अग्रवाल के साथ रोटरी क्लब व लाल ओमप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डाॅ. नीरज विनोद खन्ना को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *