ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल- जबलपुर हाइवे पर आयशर ट्रक ने ट्रॉले को पीछे से मारी टक्कर, ड्रायवर की मौत

शहर के नजदीक भोपाल-जबलपुर एनएच-45 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक आगे जा रहे ट्राले को टक्कर मारते हुए उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रक चलाक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रॉले का ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। दोनों वाहन भोपाल से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक आगे जा रहे ट्राले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को खींचकर चालक के शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *