ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री को ईडी ने फिर जारी किया समन

दिल्ली सरकार के कथित शराब नीति घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन भेजा है। अब केजरीवाल को दो फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आर्थिक मामलों से जुड़ी जांच एजेंसी की ओर से भेजे चार समन में मुख्यमंत्री एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। उनका कहना है कि ईडी को भाजपा चला रही है। लोकसभा चुनाव के दो महीने पहले उन्हें गिरफ्तार किए जाने का राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है।

आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार केजरीवाल गुरुवार को चंडीगढ़ जा सकते हैं। वहां पर मेयर चुनाव में कथित गड़बड़ी के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। इससे पहले भी ईडी के समन के समय केजरीवाल गुजरात व गोवा के चुनावी दौरे पर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *