ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होली के दौरान रिम्स में 533 लोगों ने कराया इलाज

राजधानी रांची के रिम्स में होली के दौरान 25 और 26 मार्च को 533 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 203, न्यूरो में 24, ऑर्थो में 10, सर्जरी में 23 और 26 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 205, न्यूरो में 23,ऑर्थो में 13 एवं सर्जरी में 32 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।

रिम्स के पीआरओ डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि होली के दौरान दो दिनों में रिम्स में 533 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इसमें कुछ मरीज दुर्घटना में घायल हुए थे जबकि दूसरों को अन्य समस्याएं भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *