ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र में 32 लाख से अधिक का मादक पदार्थ और नकदी जब्त

लोकसभा चुनाव के मदृेनजर उत्तर प्रदेश में सक्रिय प्रवर्तन एजेंसियों, पुलिस और उड़नदस्ता की सयुंक्त टीम सघन अभियान चला रही है। इसी के तहत 26 अप्रैल को कुल 90.05 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त किया गया।

इसमें 3.30 लाख रुपये नकद धनराशि, 52.09 लाख रुपये कीमत की 16861.14 लीटर शराब, 34.66 लाख रुपये कीमत की 58660.92 ग्राम ड्रग जब्त की गयी। प्रमुख जब्ती में जनपद गाजीपुर की गाजीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 12.57 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 2150 लीटर शराब पकड़ी गयी।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मार्च से 26 अप्रैल तक कुल 32570 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किये गये। इसमें 3193.03 लाख रुपये नकद धनराशि, 4481.92 लाख रुपये कीमत की शराब, 21577.08 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2161.59 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1156.39 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *