ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अक्टूबर माह में ‘कृषि समृद्धि महोत्सव’ मनाएंगी केन्द्र सरकार

केन्द्र सरकार अक्टूबर माह में ‘कृषि समृद्धि महोत्सव’ मनाएगी। महोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान हित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज इसकी जानकारी दी।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों और केंद्र संचालकों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों के बारे में बातचीत की और आग्रह किया कि आर्गेनिक फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसान समृद्धि केंद्र वन स्टॉप शॉप मॉडल के रूप में विकसित किए गए है। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि इससे किसानों को कृषि से संबंधित सभी सुविधा एक छत के नीचे मिलने लगी है।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ सालों में किए गए किसान हितैषी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने एमएसपी की दरें बढ़ाई और विपरीत परिस्थितियों में भी यूरिया की कीमतें बढ़ने नहीं दी।

केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से किसानों का यूरिया किसी भी कंपनी को डायवर्ट नहीं होने दिया जाएगा। सरकार एक कारगर नीति बना रही है। इसके तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कदम उठाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *