ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध संबंध के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला

लोनी कोतवाली क्षेत्र की पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में किसी अन्य पुरुष से संबंध के शक में युवक ने अपनी पत्नी की फावड़ा माकर हत्या कर फरार हो गया। इस दौरान मां के बचाव में आई बेटी को भी पिता ने घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला अयूब पत्नी फरजाना और पांच बच्चों के साथ लोनी के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहता है। वह मजदूरी करता है। पति-पत्नी में पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात को अयूब शराब पीकर घर आया, जिसका दोनों में फिर से विवाद हुआ। घर में दंपती और पांच बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अयूब ने अपनी पत्नी पर फावड़े से वार कर दिया। सिर से लेकर पेट तक एक के बाद एक कई वार करता चला गया। मां को बचाने आए बच्चों को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान बच्ची भी घायल हो गयी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *