ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉक्टर की असामान्य मौत, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

डायमंड हार्बर हॉस्पिटल क्वार्टर में गत रविवार रात डाक्टर कल्याणाशीष घोष की रहस्यमय मृत्यु हो गयी थी। मृतक डॉक्टर हुगली के कोन्नगर के नवग्राम के रहने वाले थे। कोन्नगर स्थित डॉक्टर के घर में उनकी पत्नी और एक नाबालिग बेटी है। घटना के बाद से परिवार मानसिक रूप से टूट गया है। पत्नी अनामिका घोष ने पति की मौत के पीछे साजिश का दावा किया है। उन्होंने आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

घटना के संबंध में अनामिका देवी ने बताया कि उनके पति एक प्रसिद्ध डॉक्टर थे। कोविड के दौरान काम करने के लिए राज्य सरकार से उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। घटना वाले दिन डॉक्टर की मां का श्राद्धकर्म चल रहा था। घटना की रात भी पूरे परिवार ने कल्याणाशीष से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी असामान्य मौत की खबर आ गई।

अनामिका का कहना है कि उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और ब्लैकमेल कर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने इस घटना के पीछे रिया दास नाम की महिला पर आरोप लगाया है। रिया दास का डायमंड हार्बर में साड़ी शोरूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने कई लोगों के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची है। उनके पति भी साजिश का शिकार हो गये। पति की मौत के बाद अनामिका को पता चला कि उसके सारे बैंक खाते खाली हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *