ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला राजस्व विभाग का क्लर्क 500 रूपये की रिश्वत लेता गिरफ्तार

केस बंद करने के नाम पर पीड़ित से 500 रूपये की रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को जिला राजस्व विभाग के क्लर्क संजीव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आरोपी से 500 रूपये का वह नोट भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता चिराग सिंघल ने बताया कि जुलाई 2023 में यमुनानगर के वर्कशॉप इलाके में संत रामपाल के समर्थकों से हुए विवाद के मामले में आरोपी के तौर पर उनका नाम था। जिनकी सुनवाई जिला राजस्व विभाग के द्वारा की जा रही थी। इस मामले में छह महीने के अंदर विभाग ने जांच पूरी करनी थी। जिसको लेकर चिराग सिंघल हर महीने अपनी हाजरी यहां पर लगाते थे। लेकिन आठ महीने बाद भी इस जांच को पूरा नहीं किया गया। लिस्ट में से नाम हटाने के लिए आरोपी संजीव कुमार पैसे की मांग कर रहा था।

चिराग सिंघल ने बताया कि आज भी जब विभाग में आकर क्लर्क से बात की और नाम हटाने को लेकर उसने 500 रूपये का नोट दे दिया। जिस नोट के नंबर का ब्यौरा चिराग ने अपने वीडियो में पहले ही रिकार्ड कर लिया था। आरोपी संजीव कुमार द्वारा 500 रूपये लेने के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत डायल 112 पुलिस और मीडिया को मौके पर बुला लिया। जहां आरोपी संजीव कुमार की पुलिस ने तलाशी लेने पर वह नोट बरामद कर लिया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर ही आरोपी संजीव को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जिला पुलिस उप अधीक्षक अभिलक्ष्य जोशी को सौप दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *