ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिलीप घोष ने बीजेपी नेता को लगाई फटकार, कहा- ठीक से राजनीति नहीं कर सकते तो गाय चराओगे

बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने पार्टी में एक वर्ग के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति अगर ठीक से नहीं कर सकते तो गाय चराओगे। एक कार्यक्रम के दौरान वह अपना आपा खो बैठे और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से डांट लगाई। उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रम का ठीक से पालन क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”राजनीति ठीक नहीं कर सकते तो गाय चराने जाओ।”

बुधवार को दिलीप गोल पार्क के सामने दुर्गापुर के सागरभंगा हाउसिंग के पास पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वहां तय कार्यक्रम के मुताबिक काम नहीं होने की वजह से वह नाराज हो गए। हालांकि दिलीप घोष की नाराजगी के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जैसा चाहेंगे वैसा ही काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *