ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘धुरंधर’ का ‘जोगी’ कनेक्शन: रणवीर सिंह की हिट फिल्म का गाना आया Far Cry 4 से, जानिए पूरी कहानी

मुंबई: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 9 दिनों में 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म कई बड़ी रिलीज को पीछे छोड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर भी #Dhurandhar ट्रेंड कर रहा है, जहां अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ लुक और रणवीर के दमदार एक्शन की तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का सुपरहिट ट्रैक ‘जोगी’ का कनेक्शन 2014 के पॉपुलर वीडियो गेम Far Cry 4 से जुड़ा है?
‘जोगी’ का सफर:
लोकगीत से गेम तक, अब सिल्वर स्क्रीन परफिल्म में बजने वाला ‘जोगी’ मूल रूप से 1995 का पंजाबी लोकगीत ‘Na Dil De Pardesi Nu’ है, जिसे म्यूजिक दिग्गज मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने रिकॉर्ड किया था। बाद में पंजाबी एमसी (Panjabi MC) ने इसका रीमिक्स क्लब वर्जन बनाया, जो कल्ट क्लासिक बन गया। यह वही वर्जन 2014 में Ubisoft के गेम Far Cry 4 में फीचर हुआ, जहां हिमालय की वादियों में सेट इस गाने ने गेमर्स का दिल जीत लिया। दो दशक बाद ‘धुरंधर’ में इसका टाइटल ट्रैक रीमेक के रूप में आया है।
फिल्म में ‘जोगी’ की खासियत
‘धुरंधर’ में संगीत शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने दिया है। गाने में हनुमान काइंड का धांसू रैप और जैस्मिन सैंडलस की मधुर आवाज है। यह ट्रैक फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को और रोमांचक बनाता है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे ‘एंथम’ बता रहे हैं।भारत-पाक सीक्रेट मिशन पर बनी यह फिल्म रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी है। पाकिस्तान में विवाद के बाद भी ‘धुरंधर’ का जलवा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *