ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेटे बॉबी के गाने ”जमाल कुडु” पर धर्मेंद्र का डांस, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। ‘एनिमल’ के डायलॉग्स और सीन्स की तरह इस फिल्म के गानों ने भी दर्शकों को दीवाना बना दिया। इस फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री का गाना ‘जमाल कुडु’ खूब वायरल हुआ था। यहां तक कि कई मशहूर हस्तियां भी इस गाने पर रील बनाने का मोह नहीं रोक पाईं।

सनी देओल ने भी बॉबी देओल के इस गाने पर रील बनाई गई थी। अब धर्मेंद्र ने बेटे के गाने ‘जमाल कुडु’ पर डांस किया है। उनका वीडियो सामने आया है। धर्मेंद्र ‘बिग बॉस-17’ के नए प्रोमो वीडियो में दिखाई दिए। ‘बिग बॉस’ के मंच पर धर्मेंद्र और सलमान ने जमाल कुडु गाने पर डांस किया। बेटे के गाने पर धर्मेंद्र ने रैप किया। वहीं सलमान ने बॉबी देओल के अंदाज में सिर पर गिलास लिया और जमाल कुडु पर डांस किया ।

सलमान और धर्मेंद्र के साथ अरबाज, सोहेल ने भी ”जमाल कुडू” गाने पर डांस किया। ”बिग बॉस” से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर बॉबी देओल ने दिल वाला इमोजी पोस्ट कर कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *