ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा की जीत का ग्राफ प्रत्येक लोकसभा में बढ़ाएं: धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पांच लोकसभाओं को मिलाकर बने कलेस्टर की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया।

अपने उदबोधन में धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है ऐसे में संगठन द्वारा बनाए गए क्लस्टरों की अहम भूमिका है। यहां उपस्थित कलेस्टरों में पांच लोकसभाओं के पदाधिकारी बैठे हैं इन सभी को आज से ही अपनी मेहनत दोगुनी करके पार्टी संगठन के निर्देशों का पालन करना है और घोषित प्रत्याशियों के लिए इस कदर मेहनत करनी है कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का ग्राफ बढ़े। प्रदेश महामंत्री संगठन ने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूछताछ की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पांचों लोकसभा में प्रचंड विजय हासिल करेगी ऐसे में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करना है। उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों का संपूर्ण सहयोग करके मिशन को हासिल करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि जिले से जुड़ी चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और दिन-रात जन जन तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य एवं राष्ट्रीय धार्मिक स्वाभिमान के कार्यों को पहुंचाया जा रहा है हमें अपने कार्य में गति को और तेज करने का समय आ गया है। संगठन के निर्देशों पर संपूर्ण खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। बैठक में कलेस्टर से जुड़े पांचों लोकसभाओं सीतापुर सदर, मिश्रिख, धौरहरा, हरदोई, लखीमपुर के प्रभारी, संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, लखीमपुर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सहित पांचों लोकसभा के लोकसभा प्रभारी, संयोजक विधानसभा प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *