ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के पुलिस कर्मियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मिश्रा ने अपने सन्देश में राजस्थान पुलिस के सभी अधिकारियों, जवानों के साथ समस्त प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि देश को आजाद कराने में और आजादी को अक्षुण्ण बनायें रखने के साथ ही इसे मजबूत बनाने में समाज के हर वर्ग ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश में आन्तरिक शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनायें रखने में हज़ारों पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है। पुलिसकर्मियों की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं सेवाभावना पर मुझे गर्व है। मिश्रा ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं समस्त पुलिस कर्मियों से आह्वान करता हूं कि आप आमजन को सुरक्षा प्रदान करें तथा प्रदेश की शान्ति एवं सद्भाव को बनाये रखें। साथ ही अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों का धैर्य एवं सूझबूझ से मुकाबला कर आमजन का विश्वास हासिल करते रहें ।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुशासित, मर्यादित एवं संवेदनशील आचरण से राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास को निरन्तर आगे बढ़ाते रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *