ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंचमी पर माता के दर्शन पूजन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे श्रध्दालु

चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर माता का विशेष श्रृंगार हुआ। दर्शन पूजन के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को धीवर समाज द्वारा शहर में चुनरी यात्रा निकाली गई।

मां अम्बे का भक्तिपूर्ण पूजन का पर्व चैत्र नवरात्रि उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है। नवरात्र में पंचमी के दिन 13 अप्रैल को देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गई। पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरोंं में पहुंचे। देवी मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु माता का दर्शन करने मंदिर पहुंचने लगे थे। शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर (बिलाई माता) समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में मनोकामना ज्योत का दर्शन करने भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा मां अंगारमोती मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर रिसाईपारा, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर पावर हाउस बठेना वार्ड, काली मंदिर रुद्री रोड गोकुलपुर, रिसाईमाता मंदिर, डाकबंगला वार्ड स्थित काली मंदिर, काली मंदिर सोरिद, हटकेशर के कामना मंदिर, दानीटोला वार्ड स्थित शीतला मंदिर, शिव चौक स्थित वैष्णव मंदिर, गायत्री मंदिर, बस स्टैण्ड स्थित काली मंदिर, रत्नाबांधा के रत्नेश्वरी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी तरह पुरूर के मौली माता मंदिर, जगतरा समिति दुर्गा मंदिर, कनेरी स्थित मां काली मंदिर सहित आमदी, कुकरेल, भखारा, कोलियारी, भटगांव, सोरम, नवागांव, लोहरसी के देवी मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *